फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हक के लिए एकजुट हुए चौकीदार

Sun, 05 Jul 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर उद्यान में जिला चौकीदार संघ की बैठक हुई। विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए चौकीदारों ने अपने विभिन्न समस्याओं को रखते हुए अपने हक की लड़ाई एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश सरकार चौकीदारों से एक राज्य कर्मचारी की तरह कार्य लेने के बावजूद भी उनकी समस्याओं की अनदेखी करती है।
राष्ट्रीय महासचिव हरेराम पासवान ने कहा कि अब संगठन के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का समय आ चुका है। अगर प्रदेश सरकार हमारी मांगों की अनदेखी करता है तो आगामी विस चुनाव में सपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शित करेंगे।

कहा कि सरकार हम लोगों को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं देती है तो हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। जिलाध्यक्ष शारदानंद पासवान ले कहा कि नवनियुक्त चौकीदारों को परिचय, पत्र, साइकल तथा वेतन के रुप में करीब आठ माह से कुछ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाया जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मायाशंकर, जिला सचिव मतवाल पासवान, गनेश पासवान, रामप्रवेश, दीनानाथ, मुनीब, ओमप्रकाश सिंह, राजा यादव, पुरेंद्र, मैनेजर, रामदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें