फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने वालों की अनूठी पहल, थानाध्यक्ष को सौंपा शपथ पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के रेवती थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने वालों ने थानाध्यक्ष को सौंपा शपथ पत्ररेवती। भाखर (खरिका) गांव में कच्ची शराब बनाने वाले सभी लोग प्रधान प्रतिनिधि वृज कुमार सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे। वहां उन्होंने कसम खाई कि अब कभी शराब नहीं बनाएंगे और इस धंधे से सदा-सदा के लिए दूरी बना लेंगे। यही नहीं उन्होंने बाकायदा शपथ पत्र लिखकर भी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को दिया।
विज्ञापन

भाखर निवासी पप्पू पासवान, पिंटू पासवान, पुनपुन, नन्हक, दयानंद, हरिवंश, संजय, जितेन्द्र, भीम, चंदन, दीपक, परमात्मा, उमाशंकर पासवान सहित लोगों ने पत्र पर हस्ताक्षर कर शराब नहीं बनाने की शपथ ली है। थानाध्यक्ष ने शराब निर्माताओं को आश्वस्त किया कि अब पुलिस तब तक उनके इलाके में नहीं जाएगी, जब तक इस बात की पक्की सूचना नहीं मिल जाती कि उन लोगों ने अपनी कसम तोड़ दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसका यह मतलब नहीं कि इसके बाद पुलिस आंख बंद कर लेगी। हम अपने सूत्र से पता लगाते रहेंगे, ऐसे में आपने जो वादा किया है उस पर कायम अवश्य रहें। बैठक में एसआई सूर्य कान्त पाण्डेय तथा माया शंकर दूबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें