फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम के चपेट में आने से दो छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां गांव स्थित काली मंदिर के समीप बृहस्पतिवार की सुबह साइकिल से कोचिंग क्लास के लिए जा रही दो छात्राएं डीसीएम की चपेट में आने से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने एक छात्रा की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सरकार के रोक के बावजूद भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में चोरी चुपके से कोचिंग संस्थानों का संचालन जारी है। पुलिस प्रशासन भी इस मामले में चुप्पी साध रखी हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी पायल सोनी (15) और मुस्कान गुप्ता (14) साइकिल से कोचिंग के लिए बेल्थरारोड की ओर आ रही थी। जैसे ही दोनों छात्राए अवायां स्थित काली मंदिर के समीप पहुंची कि पीछे से आ रही एक डीसीएम की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें