फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर बनेगा अंडरपास

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। टेंगरही के पास निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहे कई गांव के ग्रामीणों के आंदोलन को लेकर बृहस्पतिवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी पाठक स्थानीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। मांगें मानने के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन बृहस्पतिवार की दोपहर बाद स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से टेंगरही समेत कई गांवों के ग्रामीण धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य भी रोक रखा था। एसडीएम से मिलकर आमरण अनशन और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई थी।
स्थानीय प्रशासन की सूचना पर बृहस्पतिवार को एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एसपी पाठक, सीओ फहीम कुरैशी, तहसीलदार मनोज राय, बीके सिंह, विवेक कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बातचीत में तय हुआ कि तीन मीटर चौड़ा व तीन मीटर ऊंचा अंडरपास बनेगा। जब तक अंडरपास नहीं बनेगा यहां ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य नहीं होगा। प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि इसके लिए ग्रामीणों को उप जिलाधिकारी बैरिया को ज्ञापन देना होगा। ज्ञापन को उपजिलाधिकारी जिलाधिकारी को भेजेंगे। अपनी संस्तुति के साथ जिलाधिकारी एनएचएआई को भेजेंगे तब जाकर यहां के लिए अंडरपास की स्वीकृति मिलेगी। इस मौके पर शुभम सिंह, संतोष सिंह, लालबाबू पांडेय, हरेंद्र पांडेय, अंशुमन प्रताप सिंह, राजेश्वर पांडेय, संजय यादव, अनिल पांडेय थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें