हल्दी। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ढाले के समीप रविवार की देर शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर दो लोगों को रौदते हुए पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया व ड्राइवर को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि बैरिया से बलिया की तरफ तेजी से जा रही स्कार्पियो रविवार की देर शाम जैसे ही बहादुरपुर ढाले से थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क की पटरी पर चली गयी। जहां अजय डोम (30) पुत्र स्व. शिवनाथ डोम अपनी पुत्री कोमल पांच वर्ष के साथ सड़क किनारे पटरी पर था। दोनों को रौदते हुये तथा पास में लगी एक गुमटी व एक पिकअप से जा टकराते हुए स्कार्पियो पलट गई।
पोखरे में मिला युवक का शव
बांसडीह। क्षेत्र के शिवरामपुर गांव के पोखरे में सोमवार को दुखन गोंड 30 की शव मिला। पिछले शुक्रवार से दुखन घर से गायब था। परिजन पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर दुखन की खोजबीन कर रही थी। मौके पर पंहुचे कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने शव को पोखरे से बाहर निकालवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
--