फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों की झोपड़ी में घुसी बेकाबू पिकअप, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
दूबेछपरा स्थित एनएच-31 की पटरी पर कटान पीड़ित के घर में पलटी पिकप तथा बिखरा आम। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
दया छपरा/रामगढ़। बैरिया थाना क्षेत्र के दुबे छपरा ढाले पर शुक्रवार की भोर में पिकअप कटान पीड़ितों की झोपड़ी में घुस गई। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को स्थिति गंभीर होने के कारण वाराणसी रेफर किया गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को जाम किया। अधिकारियों के समझाने का बाद जाम को समाप्त किया।
विज्ञापन

करीब तीन साल पहले गंगा की कटान से बेघर हुए ग्राम सभा गोपालपुर के उदई छपरा के सैकड़ों परिवार राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शरण लिए हुए हैं। इन पीड़ितों का पुनर्वास नहीं किया गया है। उदई छपरा निवासी लालजी चौधरी (55) के दुबे छपरा ढाला स्थित अपनी झोपड़ी से शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे के करीब सामुदायिक शौचालय जा रहे थे। बलिया के तरफ से आम लेकर आ रही पिकअप असंतुलित होकर उनकी झोपड़ी में जा घुसी। लालजी चौधरी की मौके पर मौत हो गई। पिकअप के चपेट में आए मनीष कुमार चौधरी (18) पुत्र नकुल चौधरी, मोहित चौधरी (13) पुत्र सरवन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। लालजी चौधरी के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग दुबे छपरा ढाले पर रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा, सीओ बैरिया अशोक मिश्रा, थानाध्यक्ष बैरिया धर्मवीर सिंह, कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने पीड़ितों को समझाबुझाकर किसी तरह दो घंटे बाद जाम हटवाया। उपजिलाधिकारी ने चार सप्ताह के अंदर सभी पीड़ितों को जमीन उपलब्ध कराकर बसाने और सहायता राशि उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र ने बताया कि आम लदी पिकअप मौके से पकड़ ली गई है। जल्द ही चालक को भी पकड़ लिया जाएगा।

दूबेछपरा गांव के समीप एनएच-31 की पटरियों पर शरण लिए कटानपीड़ित के घर में अनियंत्रित होकर पलटी पिकप - फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें