रसड़ा (बलिया)। अधिवक्ता बार एसोसिएशन मुंसिफ न्यायालय रसड़ा के चुनाव में महासचिव पद को छोड़कर सभी पदों पर एकल प्रत्याशियों के नामांकन से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। महासचिव पद पर दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी कमलेश तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राधेश्याम चौबे, महासचिव पद पर दिनेश कुमार त्रिपाठी और बृज बिहारी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष पद पर संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर विष्णु तिवारी तथा संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बलवंत चौहान ने नामांकन किया है।
महासचिव पद के लिए दिनेश कुमार त्रिपाठी और बृज बिहारी सिंह के बीच मुकाबला होगा, जबकि अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। चुनाव अधिकारी के अनुसार 20 अगस्त को नाम वापसी होगी और 21 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा। संवाद