फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस अटैची से बस स्टेशन पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
बेल्थरारोड रोडवेज बस स्टेशन के समीप लावारिश हालत में रखा गया सूटकेस। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन के गेट के समीप रविवार को अपराह्न सड़क के किनारे लावारिस अटैची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अटैची के पास से हटाने के साथ ही बम निरोधक दस्ते को इसकी जानकारी दी। बस स्टेशन के गेट संख्या एक के पास एक लावारिस अटैची देख लोग मौके पर जुट गए। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को अटैची के पास से हटाया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे एक व्यक्ति पहुंचा और पुलिस को अपनी सूटकेस होने की पहचान बताई। पुलिस ने सूटकेस सहित तत्काल उसे उभाव थाने लेकर चली आई और सूटकेस सहित उसकी जांच परख करने के बाद उस व्यक्ति को सूटकेस सहित छोड़ दिया। जब थाना परिसर में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम व पता उभाव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव निवासी राजकुमार गुप्ता बताया। इस बाबत उभाव थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वह तुर्तीपार गांव का निवासी एक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है। वह अपनी सूटकेस छोड़कर गायब हो गया था जब उसका नशा कम हुआ तो वह अपनी सूटकेस ढूंढते हुए मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें