फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा में जनपद के 237 होनहार चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें 237 मेधावियों का चयन हुआ है। इनको 9 से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए चार साल तक 1000 रुपये प्रति माह की दर से छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2022-2023 अप्रैल 2022 में परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कराई गई थी। इसमें राष्द्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश के 27352 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इस परीक्षा का परिणाम जारी हो चुका है। इसमें यूपी के 8152 बच्चे उतीर्ण हुए है, जिसमें बलिया के 237 बच्चे शामिल हैं। संदीप कुमार प्रजापति ने पहला और रोहित कुमार प्रजापति ने दूसरी रैंक हासिल की है। अमनी तीसरे, निधी चौथे, खुशबू पांचवे, निखिल छठे, विकास कुमार प्रजापति सातवें, आदित्य कुमार ओझा आठवें, अनुराग नौवें और अंचल 10 स्थान पर रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कम्पोजिट विद्यालय पुरास के चार बच्चे शामिल है। इन चार बच्चों में नेहा पुत्री सुधीर कुमार साहनी का रैंक 43वां है, विकास यादव पुत्र जयनाथ यादव का 45वां, पंकज कुमार पुत्र धनंजय विन्द का 47वां तथा शैलेष पुत्र सुभाष का 48वीं रैंक है। परिणाम आते ही विद्यालय परिवार सहित सफल बच्चों व उनके परिजन काफी खुश हैं। स्कूल के साथ अपने माता-पिता, गांव व जनपद का नाम रोशन करने वाले कम्पोजिट विद्यालय पुरास के इन छात्रों को मिली सफलता के पीछे शिक्षकों का समर्पण है। अपने उम्दा शिक्षण एवं छात्रों के प्रति सौम्य, सहयोगी व्यवहार से शिक्षक डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ल, विजय शंकर मिश्र, दीनानाथ तिवारी की मेहनत बच्चों के चयन के रूप में सामने आयी है। शिक्षक डॉ. आशुतोष कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले बच्चों का एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया, जिसके जरिये उन्हें तैयारी के लिए लर्निंग मैटेरियल उपलब्ध कराया जाता था। प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीराम चौबे, एसपी सिंह, जितेंद्र कुमार, त्रिवेणी यादव, किशन तिवारी, सुमन तिवारी शिक्षक तथा शिक्षामित्रों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें