बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव में गुरुवार को देर शाम बाइक के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट जाने से उस पर सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। उधर घायलों का इलाज गांव में ही प्राइवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है।
सिसोटार निवासी झुन्नू राजभर पुत्र हरेराम राजभर(35), सुनील कुमार (30) व राजेन्द्र प्रसाद (32) एक बाइक से खेत घूमने गए थे। वापसी के दौरान गांव के बाहर स्थित रिंग बन्धा के समीप बाइक असन्तुलित होकर बबूल के पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलट गई। जिससे तीनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे।लेकिन रास्तें में ही झुन्नू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। झुन्नू के मौत की खबर जैसे ही मिली उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी विमला देवी और उसके दोनों पुत्र प्रदीप(8) वअजय (6) का तो रो रो कर बुरा हाल है।