बलिया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 2.26 लाख लाभार्थियों के खातों में डीबीटी की धनराशि पहुंची। इससे उनके चेहरे पर मुस्कान आ गया। ऑफिसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम का संजीव प्रसारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 15 लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए। उन्होंने बताया कि बलिया जिले में कुल 2,26,449 उज्ज्वला लाभार्थी हैं, जिनके खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से सब्सिडी की धनराशि स्थानांतरित की गई है।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में दो ऐसे महापुरुष हुए हैं जिन्होंने आम जनमानस को अपना परिवार माना और आज सरकार उसी भावना से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचा रही है। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, जिला पूर्ति अधिकारी देव मणि मिश्रा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।