फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी हमले पर जबर्दस्त आक्रोश

Mon, 19 Sep 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के उड़ी में सेना के जवानों के उपर आतंकी हमले के विरोध में टीडी पाक पीएम का पुतला दहन करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले से जनपदवासी आक्रोशित हो उठे हैं। सोमवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लोग सड़क पर उतर आए तथा पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जगह-जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। 18 शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई कि अब मोदी अपने 56 इंच का सीना दिखाएं। अब हमें डिजिटल इंडिया नहीं, पाकिस्तान चाहिए।
विज्ञापन



उड़ी हमले के विरोध में हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में कुंवर सिंह चौराहे पर तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीडी कॉलेज चौराहे पर एकत्रित होकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। 
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकज ने कहा कि अब वक्त आ गया है हम पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दें।  

पाकिस्तान भारत के साथ काफी दिनों से छद्म युद्ध छेड़े हुए हैं। पहले पठानकोट एयरबेस पर हमला, फिर उड़ी में हमला कर पाकिस्तान ने अपने मंसूबे को साफ कर दिया है कि वह भारत के साथ कैसा रिश्ता चाहता है। लेकिन हमारे देश की सरकार अभी भी मंथन करने में लगी है। यह समय मंथन करने का नहीं है, बल्कि जबावी कार्रवाई करने का समय है। कहा कि जब लड़ाई सिर्फ एक कश्मीर को लेकर है तो बेहतर होगा कि पूरा पाकिस्तान ही छीन लिया जाए। इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कन्हैया सोनी, रीतेश पांडेय, पीयूष सिंह, राहुल गोंड, अविनाश, ललू पांडेय आदि रहे। 
विज्ञापन



छात्रहित संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को नगर के हल्दी कोठी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें उड़ी हमले में शहीद जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष सरफराज खान मिंटू ने कहा कि अब मौका आ गया कि पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का, क्योंकि संवाद के माध्यम से आतंकवाद से निबट पाना अब संभव नहीं है।

क्योंकि हमने जब-जब संवाद किया, पाकिस्तान ने तब-तब पीठ पीछे हमला किया। इसलिए इस बार पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अलग तरीके अपनाने होंगे। कहा कि भारत सिंधु संधी को तोड़ पाकिस्तान को जल देना बंद कर दे। इस मौके पर इबरार खान, मेराज खान, अमजद खान, बब्लू राय, मायकल सिंह, अभय खरवार, अजीत मिश्र, अमित मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें