फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: उधना स्पेशल 7, स्वतंत्रा सेनानी 3 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ठंड की आहट के साथ ही ट्रेनें विलंब से चलने लगी हैं। शनिवार को 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस तीन घंटे, 09068 बरौनी-उधना स्पेशल 6.40 घंटा विलंब से स्टेशन पर पहंुची।
विज्ञापन

महानगरों से आने वाली ट्रेने दो से सात घंटे बिलंब से चल रही है। ट्रेन से आने वाले अपनों के इंतजार में लोग घंटों स्टेशन परिसर में चक्कर लगा रहे हैं। स्पेशल ट्रेनें और बिलंब से चल रही है। छठ पर्व के बाद लगन का सीजन आने से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्री लेट होने से परेशान हो जा रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों व बच्चों का हुई। दिन में आने वाली ट्रेनें देर रात पहुंचने के कारण यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर बितानी पड़ रही है।
उधना स्पेशल और स्वतंत्रा सेनानी के अलावा 11061 पवन एक्सप्रेस तीन घंटे लेट, 11034 दरभंगा- पूना एक्सप्रेस 5.50 घंटे, 15159 सारनाथ एक्सप्रेस 2.25 घंटे, जलना स्पेशल 5.32 घंटा बिलंब से पहुंची। शुक्रवार को 09067 उधना- बरौनी स्पेशल 3.30 घंटा, 05170 प्रयागराज रामबाग पैसेंजर 2.20 घंटे बिलंब से पहुंची। दिन की ट्रेनें देर रात पहुंचने पर यात्री काफी परेशान हुए।
विज्ञापन

ट्रेन पकड़ने के लिए निर्धारित समय पर पहुंचे यात्री काफी परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की कोहरे के कारण दिल्ली तरफ से आने वाली कुछ ट्रेनें बिलंब चल रही है। यात्रियों को ठहरने के लिए यात्री विश्रामालय में साफ- सफाई कर प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई है। आने वाली ट्रेनों के बारे में लगातार एलाउंस किया जा रहा है। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस चक्रमण कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें