फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले किया बलात्कार फिर जला डाला अपनी ही प्रेमिका को

Sat, 18 May 2013 01:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया गांव के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली गैंगरेप पीड़िता की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


वह 11 मई को संदिग्ध अवस्था में जल गई थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के प्रेमी और दो अन्य युवकों के खिलाफ गैंगरेप, हत्या का प्रयास, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी। किशोरी की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी का यहीं के एक युवक से प्रेम संबंध था।

11 मई की देर शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। पीड़िता की मां ने एसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसे जलाकर मारने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर गंभीर रूप से झुलसी किशोरी जिला अस्पताल में मौत से जूझ रही थी।

शुक्रवार को उसकी सांसें थम गईं। आरोपी प्रेमी उपेंद्र पाल (28) 15 मई को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अन्य दो आरोपियों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। एसओ विजय प्रकाश यादव ने बताया कि तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें