फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख का माल उड़ा ले गए चोर

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Ballia
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के जहांगीरापुर गांव स्थित एक घर में सेंध लगाकर चोरों ने 50 हजार नकद समेत दो लाख का सामान साफ कर दिया। परिजन सुबह सोकर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पीडि़त की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवधेश यादव जहांगीरापुर के रहने वाले हैं। सोमवार रात वह बाहर गए हुए थे। गर्मी ज्यादा होने की वजह से उनकी पत्नी और बच्चे खाना खाने के बाद दरवाजे के पास ही सो गए। रात में पूर्व दिशा की तरफ स्थित दीवार मेें नकब लगाकर चोर घर में घुस गए। फिर तीन बक्से, अटैची लेकर फरार हो गए। पीडि़त की मानें तो बक्से और अटैची में 50 हजार नकद रखे थे। साथ ही करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने भी थे। मंगलवार सुबह गांव का एक व्यक्ति अपने खेत की तरफ जा रहा था। दीवार में सेंध लगी देख उसने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। पीडि़त की पत्नी भागकर कमरे में गई तो वहां बक्से और अटैची गायब थी। पत्नी से जानकारी मिलने पर अवधेश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर ही टूटे हुए बक्से और अटैची मिली। हालांकि उसमें रखे गहने और नकद गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें