फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के दो शिक्षक राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान से सम्मानित

विज्ञापन
नववर्ष पर राष्ट्रीय शैक्षिक गौरव शिक्षक सम्मान से मुजफ्फरनगर में पांच जनवरी को केंद्रीय राज्य म - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शैक्षिक गौरव शिक्षक सम्मान से मुजफ्फरनगर में रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दुबहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अमृतपाली की प्रधानाध्यापक प्रतिमा उपाध्याय पिहू और रेवती ब्लॉक के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय गायघाट के सहायक अध्यापक राजीव मौर्य को अपने अपने विद्यालयों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। नेशनल कोऑर्डिनेटर अमित त्यागी, कार्यक्रम संयोजक डॉ रणवीर सिंह और संजय वत्स ने प्रदेश से 101 शिक्षकों की सूची जारी की जिसमें जिले से प्रतिमा व राजीव का चयन हुआ था। शिक्षकों के सम्मानित किए जाने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी शिव नारायण सिंह, दुबहर ब्लॉक के खण्ड शिक्षा अधिकारी मोती चंद्र चौरसिया, रेवती के खण्ड शिक्षा अधिकारी अवधेश राय, आशुतोष सिंह तोमर, उमेश सिंह, संतोष तिवारी, अनिल वर्मा, डॉ विनय, सुनील सिंह,राजेश सिंह, निर्भय नारायण सिंह, दिनेश पर्मा, धर्मेंद्र ओझा, अरविंद पाण्डेय, प्रेमजी चौबे आदि शिक्षकों ने बधाई दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जिंतेंद्र सिंह ने दोनों शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें