फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शराब तस्करों से सांठगांठ में चौकी प्रभारी सहित दो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने शराब तस्करों से सांठगांठ के आरोप पर सहतवार थाने की पुलिस चौकी चौसठ बंधा के प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक शुक्ला व आरक्षी रविशंकर पटेल को निलंबित कर दिया है। रविशंकर पटेल अभी मनियर थाने में तैनात हैं।
विज्ञापन

शराब तस्करों से सांठगांठ में तमाम कार्रवाइयों के बावजूद पुलिसकर्मियों के आचरण में सुधार नहीं आ रहा है। कुछ दिन पूर्व जेपी नगर चौकी प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मियों पर शराब पकड़ने के बाद तस्कर को बेचने के मामले में कार्रवाई की गई थी। विभागीय सूत्रों के अनुसार 15 दिन पहले सहतवार पुलिस ने 150 पेटी शराब पकड़ी थी।
थाना प्रभारी दिनेश पाठक छुट्टी पर थे। चार्ज उपनिरीक्षक अशोक शुक्ला के पास था। बताया जा रहा कि पकड़ी गई शराब में से कुछ पेटी शराब तस्कर को बेच दी गई। शिकायत पर विभागीय जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

वहीं, एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अकर्मण्यता एवं अनुशासनहीनता बरतने आदि के आरोप में दोनों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें