बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर दलित बस्ती में रविवार को दो पड़ोसियों के आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में दोनों पक्ष के महिला समेत सात लोग गंम्भीर रूप से घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद आरोपियों की तलाश में जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार अम्बेडकर नगर निवासी सीता देवी ने पड़ोसियों पर तांत्रिक विद्या कर आंगन में लौंग फेंकने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पड़ोसियों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष की महिलाएं व पुरूष एक दुसरे पर धारदार हथियार से हमला करने लगे। इसमें एक पक्ष के राजन (38), सीता देवी (32), राजकुमार (18), खुशी कुमारी (12) व दूसरे पक्ष के आशा देवी (45), नीशा कुमारी (18) शकुंतला (16) गंम्भीर रूप से जख्मी हो गई। इसमें राजन व सीता की हालत गंभीर है। संवाद