फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बात करने को लेकर दो पक्ष भिंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। थाना क्षेत्र के सरयां बगडौरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार की रात एक युवक द्वारा युवती से बात करने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान तीन लोगों की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षोडं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सरयां बगडौरा गांव में घटना की रात एक पक्ष का युवक दुसरे पक्ष के युवती से बात कर रहा था। युवती के युवक से बातचीत करते परिजनों ने देख लिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। इस दौरान जम कर दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। इसमें धर्मेंद्र 35, रमाकांत 60, उमाबहादुर 50, हीरामन 45 गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने पीएचसी नगरा ले पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धर्मेंद्र, रमाकांत व उमाबहादुर की स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी क्रम में पडरी कोडरा में हुई मारपीट की घटना में मां-बेटी भी घायल हो गई। जिसमें चिंता देवी (65) व अन्नू (18) घायल हो गईं। दोनों का उपचार पीएचसी पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें