फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी को लेकर दो पक्ष भिड़े, कई जख्मी

Tue, 07 Mar 2023 07:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्षों की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसडीह। क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव में शनिवार को युवती से छेड़खानी के विरोध के बाद लामबंद हुए दो पक्षों के बीच घंटों हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 21 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।

गांव के चौहान बस्ती में बीते शनिवार को खेत से घर लौट रही युवती से छेड़खानी के मामले को लेकर विजयशंकर चौहान और लालजी चौहान पक्ष के बीच में गाली गलौज के बाद लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट में एक दर्जन से अधिक घायल भी हुए। इसी दौरान सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस्ती में लाठी भांजकर बवाल को शांत किया। चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन

रविवार को थाने पहुंचे दोनों पक्षों की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने एक पक्ष के विजयशंकर चौहान की तहरीर पर 12 लोगों व दूसरे पक्ष की मंजू देवी की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रकरण में दोनों पक्षों से दो महिलाएं भी नामजद हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को शांतिभंग में चालान किया है और 17 लोगों को पाबंद किया है।घटनाक्रम में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें