फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पोखरे सौंदर्यीकरण के लिए दो-दो परियोजना!

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद के नगरा नगर पंचायत में एक ही पोखरे के सुंदरीकरण के लिए दो-दो परियोजनाएं स्वीकृत की गई है। पहली बार में 30 लाख तो दूसरी बार में 29.92 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। हालांकि शासन के आदेश में दोनों का अलग-अलग नाम दिखाया गया है, लेकिन नगर पंचायत के ईओ दोनों को एक ही पोखरे की पुष्टी करने हुए इसके गलती से स्वीकृत हुआ प्रस्ताव बताया जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोग इसे बजट ठिकाने लगाने की योजना बता रहे हैं। अब देखने है कि ये धनराशि वापस होती है या कुछ और।
विज्ञापन

शासन की ओर से नगरीय झील, तालाब, पोखर संरक्षण के तहत नगरीय क्षेत्र के तालाबों और पोखरों को बचाने तथा सुंदरीकरण के लिए योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत नगरानगर पंचायत में पहले पचफेड़वा स्थित तालाब के सुंदरीकरण के लिए आठ अक्तूबर को परियोजना स्वीकृत की गई। 30 लाख की परियोजना में पहली किस्त के रूप में 15 लाख रुपये भी जारी किए गए। वहीं, 24 दिसंबर को एक अन्य आदेश में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित पोखरे के सुंदरीकरण के लिए 29.92 लाख की परियोजना को स्वीकृत किया गया। निर्माण शुरू करने के लिए पहली किस्त में 7. 8 लाख की धनराशि भी जारी की गई। इस बारे में अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव से बात की गई तो पहले तो गोलमोल करते रहे। बाद में बताया कि दूसरे किसी पोखरे का प्रस्ताव भेजा ही नहीं गया है। दोनों पोखरे एक ही हैं। गलती से एक पोखरे का प्रस्ताव दो बार स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें