फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक करोड़ से होगा दो पोखरों का सौंदर्यीकरण, 50 लाख मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पंचायत बेल्थरारोड और बैरिया के दो पोखरों के सौंदर्यीकरण की योजना स्वीकृत की गई है। इसमें नगर पंचायत बेल्थरारोड के वार्ड नंबर एक स्थित श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के बगल में स्थित पोखरी का सुंदरीकरण 42 लाख से और नगर पंचायत बैरिया में वार्ड नंबर 6 और 7 स्थित योगी बाबा पोखर का सुंदरीकरण 50 लाख की लागत से किया जाएगा। पहली किस्त में 25-25 लाख मिले हैं।
विज्ञापन

बैरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह में स्थापित योगी बाबा का मंदिर करीब 200 वर्ष पुराना है। पहले छोटा मंदिर था। 1942 के भूकंप में मंदिर ध्वस्त हो गया। इसके बृहद निर्माण हुआ। तत्कालीन संत मसूदन दास काफी जानकार थे। उनकी वजह से योगी बाबा का मंदिर आस्था का केंद्र बन गया। मंदिर के बगल में ग्राम समाज की पोखरी है। नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी के प्रयास से 50 लाख रुपये की लागत से इसका सुंदरीकरण कराया जाना है। इसमें घाट, लाइटिंग, पाथवे आदि का कार्य होगा। उधर, श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज के पास स्थित जलाशय खस्ताहाल में पहुंच गया था। जलाशय जलकुंभी से भरा हुआ है। इर्द- गिर्द कूड़े का अंबार लगा है। जलाशय विद्यालय के बाउंड्री के भीतर स्थित है। इसका सुंदरीकरण 42 लाख से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें