फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छेड़खानी से तंग किशोरी की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से तंग आकर किशोरी के जान देने के मामले में एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश रविवार देर रात जारी किया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में पंखे से लटका मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि घटना से दो दिन पहले थाने में तहरीर दी गई थी। इसमें एक युवक पर आरोप लगाया गया था कि जब बेटी कोचिंग जाती थी तो रास्ते में एक युवक छेड़खानी करता है। फोन पर धमकी भी देता है। परिजनों का आरोप था कि इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव व आरक्षी विकास कुमार यादव ने शिकायती पत्र स्वयं ले लिया था। शिकायत के संबंध में पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें