फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्लाटून व 88 कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स संभालेगी बूथों पर मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। आगामी विधानसभा 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में 88 कंपनी तथा दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स पहुंच गई है। जिन्हें पोलिंग पार्टियों संग बूथ पर भेजा गया। प्रत्येक बूथ पर करीब डेढ़ सेक्शन रैपिड एक्शन फोर्स तथा पीएसी एवं भारी मात्रा में जनपदीय पुलिस एवं गैर जनपदीय पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा खुफिया विभाग, सीसी टीवी व ड्रोन कैमरा से संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर पूरे विधान सभा में मानिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपदीय पुलिस द्वारा करीब 88 कंपनी तथा दो प्लाटून रैपिड एक्शन फोर्स तथा दो कंपनी व दो प्लाटून पीएसी तैनात किया गया है। इसके साथ ही गैर जनपद से पधारें करीब 20 इंस्पेक्टर, 800 एसआई, करीब 700 हेड कांस्टेबल व 5500 कांस्टेबल भी मोर्चा संभालेंगे। जिसमें महिला व पुरूष कांस्टेबल शामिल है। इसके अलावा जनपद के 35 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, सीओ सात, हेड कांस्टेबल 500, कांस्टेबल 1500, होमगार्ड 5000 तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा एसएसटी (सर्विलांस टीम) 63 तथा एफएसटी (फलाइंग स्कार्ट टीम) 63 तैनात किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें