फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद-दरौली पक्का पुल में बढ़ाए जाएंगे दो पिलर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी पर निर्माणाधीन खरीद-दरौली पक्का पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर वीके श्रीवास्तव की अगुवाई में अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नदी के बदलते प्रवाह को देखते हुए पूर्व में शासन को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर दो अतिरिक्त पिलरों के निर्माण संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

1.542 किमी लंबे उक्त पुल की स्वीकृति शासन से 2016 में हुई थी। तत्कालीन सपा सरकार ने इस बाबत 17 करोड़ रुपये रिलीज भी कर दिया था। 169 करोड़ की लागत से बनने वाली उक्त पुल को मार्च 2022 तक पूर्ण किया जाना था। नदी की मिजाज और निर्माण की कच्छप गति के कारण अब तक इसके सबी पाए नहीं बन पाए हैं। पुल की रिवाइज्ड लागत बढ़ कर 187 करोड़ हो गई है। इसे दिसंबर 2022 तक पूरा कर संचालन शुरू करने का लक्ष्य है। सरयू के कटान को देखते हुए सेतु निर्माण निगम ने शासन से दो अतिरिक्त पायों के निर्माण की मांग रखी थी। इस संबंध में सरकार ने मुख्य अभियंता सेतु लोक निर्माण विभाग की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। उसी परिप्रेक्ष्य में पहुंचे अधिकारियों ने आज वस्तुस्थिति का जायजा लिया। चीफ इंजीनियर ने बताया कि सरयू नदी का प्रवाह क्षेत्र अनिश्चित होने की वजह से इतना विलंब हो रहा है। लंबाई बढ़ाने की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य तीव्र गति से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सीपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता जितेंद्र सिंह, सहायक अभियंता अरबी राम, क्षितिज जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें