नरही। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की शराब के नशे में धुत होकर बाइक से गिरकर मौत हो गई जबकि एक वृद्ध महिला की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
नरही थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव निवासी घौंसी देवी (70) पत्नी सिधारी पासवान रविवार को गांव के सामने सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे बक्सर बिहार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात में मौत हो गई। दूसरी घटना रविवार की रात गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के खड़िया गांव निवासी जयप्रकाश राय (45) पुत्र जनार्दन नशे की हालत में रामगढ़ गांव के पास बाइक लेकर गिर गिर पड़ा और बाइक के नीचे दब गया। देर शाम रास्ते से गुजर रहे किसी राहगीर की नजर पड़ी को उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नरही थाना प्रभारी ने बाइक के नीचे दबे युवक को बक्सर सदर अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।