फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ उभांव थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सपा के प? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल सोमवार को उभाव थानाध्यक्ष से मिल कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फेसबुक पर फर्जी आईडी द्वारा नगर का माहौल बिगाड़ने व लोगों के खिलाफ की जा रही अनर्गल टिप्पणियों की जांच कर कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख है कि नगर के कुछ अराजकतत्वों द्वारा फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर संभ्रांत लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए अनर्गल टिप्पणियां किए जाने का सिलसिला जारी हैं। इससे नगर का माहौल खराब हो रहा है। बताया है कि निर्भय सिंह, आलोक रंजन, झुन्नू सिंह नाम से फर्जी आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी की जा रही है। पत्र के अनुसार नगर से संबंधित किसी भी समस्या को लेकर सोशल साइट्स पर आवाज उठाई जाती है तो आवाज उठाने वालों के खिलाफ फर्जी आईडी के जरिए अनाप-शनाप लिखने व बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में आईटी एक्ट के तहत फर्जी आईडी जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की, ताकि नगर का अमन चैन बना रहे। थानाध्यक्ष ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ज्ञापन सौंपने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष इरफान अहमद, ममता चंद्रा, भीम प्रसाद, रुद्रप्रताप, अंगद यादव, शशिकांत, दूधनाथ यादव, शिवम बरनवाल, राजू जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें