फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गलत दिशा से आ रही बस ने मारी टक्कर आईटीबीपी के जवान सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सागरपाली/फेफना। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के समीप सोमवार की भोर में करीब 2:30 बजे गलत दिशा से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार आईटीबीपी के जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की पहचान आईटीबीपी के जवान शुभम कुमार सिंह (22) निवासी श्रीनगर दुबेछपरा थाना बैरिया तथा गौरव कुमार सिंह (25) निवासी श्रीनगर दुबेछपरा थाना बैरिया के रूप में की गई। बैरिया थाना क्षेत्र के गौरव कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह बरात के बाद बाइक से घर वापस जा रहे थे। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना में शुभम कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से गौरव कुमार सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर दोनों के परिजन भी मौके पर पहंुचे। फेफना थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी ने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही बस और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया है। बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें