फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में मासूम सहित दो की चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता सहतवार मार्ग स्थित रघुनाथपुर बेला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह सोमवार के व्रत के लिए फूल तोड़कर सड़क पार कर रही पूनम देवी (45) और बाइक पर सवार सात वर्षीय परी की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, बाइक सवार मां सुनीता देवी (30) और ममेरा भाई गोलू यादव (16) निवासी सेमरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग के रघुनाथपुर गांव के सामने सोमवारी व्रत के लिए फूल तोड़ने वकील पासवान की पत्नी पूनम पासवान सड़क पार गई थी। फूल तोड़ने के बाद वापस लौटते समय बाइक ने टक्कर मार दी। जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, रेवती थाना के तुलसी छपरा गांव निवासी कन्हैया यादव की पत्नी सुनीता देवी (30) अपनी सात वर्षीय पुत्री परी के साथ सेमरा गांव मायका आई थी।
विज्ञापन

बेटी की तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए मऊ जाने के लिए बांसडीह रोड स्टेशन भतीजा गोलू (16) के साथ बाइक से जा रही थी। पेट्रोल पंप के पास अचानक बाइक की टक्कर से पूनम देवी घायल हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से गोलू, सुनीता व बेटी परी गिर कर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। परी की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
वहीं, बुआ सुनीता व भतीजा गोलू को चिकित्सक ने इलाज के लिए भर्ती कर लिया। मृत महिला पूनम के दो पुत्र सन्नी, आशीष व एक पुत्री पुतुल हैं। थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना मृत बच्ची व महिला के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें