फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में वृद्ध और मजदूर की मौत

Sat, 13 Dec 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सुखपुरा और रेवती में हादसों में एक वृद्ध और मजदूर की मौत हो गई। रेवती में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की जान गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

 
 सुखपुरा थाना क्षेत्र के रजवार निवासी लक्ष्मण शर्मा (60) शनिवार को साइकल से कहीं जा रहा था कि परमांदापुर गांव के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।रेवती संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान के पास शनिवार की शाम ट्राली सहित ट्रैक्टर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

रेवती नगर पंचायत से एक ट्रैक्टर पर लकड़ी का बुरादा लादकर दयाछपरा के लिए ले जाया जा रहा था। शाम करीब तीन बजे श्रीनगर नगर के प्राथमिक पाठशाला नंबर दो के पास स्थित वर ब्रह्म बाबा के स्थान पर ट्रैक्टर पलट गया।

उसकी ट्राली में दबकर दयाछपरा निवासी शंभू वर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंगा पांडेय के टोला निवासी वीरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें