जनपद में ठंड के साथ ही कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है।
इससे रेल और सड़क यातायात प्रभावित होने लगी है।
सर्द हवा की वजह से गलन
भी बढ़ती जा रही है। सोमवार को ठंड के चलते दो लोगों की मौत हो गई। सर्द
हवाओं ने लोगों शाम ढलने से पहले ही अपने घरों में दुबक गए।
बेल्थरारोड
संवाददाता उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई खुर्द ग्राम में सोमवार की सुबह
ठंड लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई। घरवालों ने उसका दाह-संस्कर कर दिया।
तिरनई खुर्द ग्राम निवासी पन्ना लाल मद्धेशिया घर में बैठे थे।
सोमवार की
सुबह अचानक कंपकपी होने लगी। घरवाले उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। इसी
दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रामगढ़ संवाददाता के अनुसार बैरिया थाना
क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी कवलेश्वर पासवान (34) को रविवार की देरशाम
ठंड लग गई।
घरवाले जिला अस्पताल ले जा ही रहे थे कि रास्ते में दम तोड़
दिया। ठंड का पारा लुढकने के साथ नगरीय इलाकों में लोगों की कमी रही।
स्टेशन आदि स्थानों पर भी कम लोग आते-जाते दिखे। आलम यह रहा कि शाम होने के
साथ ही बाजार भी सूने हो गए। सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहन चालक भी
ठिठुरते नजर आए।
नगर में कहीं कोई अलाव नहीं जलाया गया। अलाव न जलाने से
रेलवे स्टेशन सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए।