फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिकट पकड़े गए पांच सौ यात्री

Mon, 08 Dec 2014 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर सोमवार को विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की चेकिंग की गई। इसमें पांच सौ लोग बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए।
विज्ञापन


उनसे करीब 1.25 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम के अफसरों ने रेलवे स्टेशन, शौचालय, टिकट काउंटर आदि का भी निरीक्षण किया।

खामियां मिलने पर स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेल कर्मचारियों को फटकार लगाई। 

वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक सीएल शाह (सीनियर डीसीएम) चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस से साढ़े ग्यारह बजे बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीनियर डीसीएम ने स्टेशन का निरीक्षण किया।

साथ ही किलाबंदी अभियान के तहत चेकिंग शुरू की। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों की जांच हुई।

 एक-एक ट्रेन एवं प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले सभी यात्रियों की जांच की गई। ट्रेन में लदी पांच साइकलों को जब्त कर लिया गया। सर्कुलेटिंग एरिया में वाहन खड़े देख सीनियर डीसीएम नाराज हो गए।
विज्ञापन


जीआरपी को निर्देशित किया कि इन्हें तत्काल हटाया जाए। टिकट काउंटर की जांच के दौरान कहा कि आरक्षण काउंटर तथा अन्य कई जगह सीसी कैमरा लगेगा। जल्द ही बलिया रेलवे स्टेशन पर कैमरा लग जाएगा।
विज्ञापन


जांच के दौरान पांच सौ लोग बिना टिकट यात्रा करने वाले पकड़े गये। कई लोग प्लेटफार्म टिकट न लेने और बिना लगेज बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने में भी पकड़े गए। इन लोगों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें