सिकंदरपुर। चोरी के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को हनुमानगंज के शिवाजी नगर काॅलोनी रोड के पास से अरुण यादव व अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चोरी की स्कार्पियो व सात खाली गैस सिलिंडर बरामद किए। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। सिकंदरपुर के थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि थाने में 24 अगस्त को करमौता गांव निवासी श्रीनिवास राम ने गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था।
बृहस्पतिवार को पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने चोरी में शामिल वांछित अभियुक्त अरुण यादव निवासी बकुलहा (धरहरा) थाना सुखपुरा व अभिषेक कुमार निवासी शिवपुर दतहां थाना रेवती को कस्बा हनुमानगंज के शिवाजी नगर काॅलोनी रोड के पास से गिरफ्तार किया। एक स्कार्पियो वाहन में सात खाली गैस सिलिंडर बरामद हुए।।
पूछताछं में आरोपियों ने बताया कि चोरी की घटना के बाद स्कार्पियो का सामान लादकर कम दाम में बेच कर उसे शौक पूरा करने पर खर्च करते थे। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को चालान कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद