फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में खंभा गाड़ने पहुंची बिजली निगम की टीम के सामने दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट करते लोग। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
बलिया। सोनाडीह गांव में खेत से गुजरे तारों को ठीक करने के लिए खंभा लगाने पहुंची बिजली निगम की टीम के सामने हंगामा हो गया। जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

सोनाडीह गांव में 11 हजार केवी की मुख्य बिजली लाइन करीब दो साल से जमीन के काफी नजदीक तक लटक रही है। इससे लगातार खतरा बना हुआ था। पिछले दो महीनों में करंट लगने से दो लोग झुलस भी चुके हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग की टीम जेई रामविलास खरवार के नेतृत्व में मौके पर पहुंच। विभाग की योजना करीब 80 से 90 मीटर के स्पैन के बीच बिजली का नया खंभा लगाकर तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करने की थी।


इसी दौरान खड्ग बहादुर सिंह ने संबंधित खेत को अपनी भूमि बताते हुए खंभा लगाने का विरोध शुरू कर दिया और डायल-112 पर फोन को पुलिस को बुला लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के नवीन सिंह खंभा लगाए जाने के पक्ष में थे। ग्राम प्रधान, पुलिस और बिजली निगम के अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। लेकिन विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कराया। बाद में जेई रामविलास खरवार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के जरिये बिजली के तार को लगभग 12 फीट की सुरक्षित ऊंचाई तक खिंचवा दिया, जिससे तत्काल खतरे को टाल दिया गया। इस बाबत उभांव थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने बताया कि मौके पर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें