जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना के टोला शिवनराय निवासी गोलू की हत्या में वांछित अभियुक्त अमन सिंह व पवन सिंह निवासी टोला शिवन राय को पुलिस ने शनिवार को अठगावां बंधे पर हनुमानजी व शिवजी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित चार टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
टोला शिवन राय निवासी गोलू यादव (14) पुत्र हरेंद्र यादव बृहस्पतिवार की रात टोला फकरू राय गांव में श्राद्ध कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर घर लौटते समय नकाबपोश युवकों ने चाकू मार कर हत्या कर दी। बीचबचाव करने के दौरान दो चचेरे भाइयों धनजी व ग्रहण यादव घायल हो गए। मृतक के बड़े भाई दिलीप यादव की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फॉरेंसिक टीम के घटना स्थल का निरीक्षण किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के चार टीमें गठित की थीं। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह दर्ज मुकदमा के अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लगे थे। उसी दौरान अठगावां बंधे पर हनुमानजी व शिवजी मन्दिर के पास से दोनों वांछित अमन सिंह व पवन सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बताया कि अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम ने बताया कि अभी तक हत्या का कारण आपसी रंजिश होना बताया जा रहा है। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।