फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसहर में चौपाल से ही प्रधान समेत दो गिरफ्तार

Thu, 26 Oct 2017 12:45 AM IST
ballia
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सहतवार। जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रदेश के सहकारिता एवं निबन्धन आयुक्त अजय चौहान ने बुधवार को सांसद आदर्श गांव कुशहर के प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के बाबत अधिकारियों को निर्देश भी दिया।
विज्ञापन


आवास योजना में हुए फर्जीवाड़ा में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की शिकायत पर नोडल अधिकारी ने एसओ को फटकार लगाते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। हरकत में आई पुलिस ने चौपाल समाप्त होते ही गांव के प्रधान सोनू पासवान व एक आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया।  

नोडल अधिकारी श्री चौहान ने चौपाल में मनरेगा, नाली, इंटरलॉकिंग, हैंडपम्प,  शौचालय, पेंशन, दिव्यांग  पेंशन, सहायता समूह, आंगनबाड़ी, राशन, आवास आदि योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्रामीणों से जानकारी ली। इसी बीच ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी को बताया कि प्रधानमन्त्री आवास में हुए फर्जीवाड़ा के मामले में बीडीओ द्वारा नामजद मुकदमा दर्ज कराने के दो माह बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने एसओ सहतवार विजय सिंह को फटकार लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।  निर्देश मिलने के कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान सोनू पासवान व आरोपी महिला अनिता देवी को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद नोडल अधिकारी ने प्राथमिक  में पहुंचे और उस भड़क गए जब देखा कि स्कूल के बच्चों का मिड डे मिल बना रही महिला धुंए से भरे घर में पंखा झलते हुए लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। नोडल अधिकारी ने कहा कि शासन का सख्त आदेश है कि प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मिल का भोजन गैस के चूल्हे पर बनेगा तो यहां लकड़ी पर कैसे भोजन बन रहा है।

इस पर प्रधानाध्यापक ने बताया कि दो बार यहां सिलेंडर सहित चूल्हा चोरी हो गया है। इस पर उन्होनें प्रधान को देखभाल कराने व बीएसए को तुरंत सिलेंडर व चूल्हा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने बच्चों से मुख्यमंत्री का नाम पूछा लेकिन कोई भी बच्चा मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सका।

नाराज नोडल अधिकारी ने शिक्षकों को निर्देश दिया कि अगले महीने तक सुधार कर लें। इस मौके पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीडीओ संतोष कुमार, डीपीओ विनीत कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत आरके भारती, विकलांग कल्याण अधिकारी केके राय, एसडीम अनिल कुमार चतुर्वेदी, सीओ अशोक कुमार सिंह आदि थे।

राजकीय पालीटेक्निक का निर्माण तेज करने का निर्देश
बलिया। नोडल अधिकारी अजय चौहान ने बुधवार को रेवती ब्लाक के हुसेनाबाद में बन रहे राजकीय पालीटेक्निक का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्धारित समय मार्च 2018 तक काम को पूरा करने का निर्देश दिया। पैक्सपेड की ओर से कराए जा रहे निर्माण की जांच पांच इंजीनियरों की तकनीकी टीम से भी कराई। मानक तो ठीक मिला लेकिन काम की गति धीमी होने पर नोडल अधिकारी से गति बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें