इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र बछईपुर बौहारीडीह में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता निरूपा चौहान को ससुरालियों ने लाठी-डंडों से पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहाचवर खुर्द निवासी निरूपा चौहान की शादी 21 मई 2023 को बछईपुर बौहारीडीह निवासी अखिलेश चौहान के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास सुभाती देवी, ससुर ओमप्रकाश, जेठ गुड्डू चौहान और जेठानी आशा देवी दहेज में दो लाख नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। 28 मई को आरोपियों ने लाठी-डंडों से मार-पीटकर लहूलुहान कर दिया। विवाहिता की तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद