फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बड़े ट्रेलरों ने थामी रफ्तार, भरौली गोलंबर पर 18 किमी लंबा जाम

विज्ञापन
सोहांव विकास खंड के भरौली गोलंबर पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
नरहीं। भरौली गोलंबर पर मंगलवार की भोर दो बड़े ट्रेलरों के गुजरने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। भारी मशीनरी लदे ट्रेलरों की धीमी रफ्तार के कारण गाजीपुर मार्ग पर पखनपुरा तक करीब 18 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं, बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर धरहरा तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। करीब चार घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

जाम में स्कूल की गाड़ियां फंसी रहीं और कई यात्रियों की बक्सर रेलवे स्टेशन से ट्रेनें छूट गईं। स्कूली बच्चे भी समय से विद्यालय नहीं पहुंच सके।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार की भोर बक्सर की ओर से गाजीपुर जा रहे दो बड़े ट्रेलर भरौली गोलंबर से गुजरे। भारी मशीनरी लदे होने के कारण उनकी गति धीमी थी।
इससे गोलंबर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर लंबी कतारें लग गईं। भरौली गांव निवासी राधाकृष्ण प्रजापति ने बताया कि रात करीब तीन बजे से गोलंबर पर भीषण जाम लगा था, जो सुबह आठ बजे तक बना रहा। इससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। नरहीं थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि दो बड़े ट्रेलरों के गुजरने के कारण भोर में भरौली गोलंबर पर जाम लगा था। बाद में यातायात सामान्य हो गया। गोलंबर पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए छह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें