फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में सड़क हादसे में दो की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
सिकन्दरपुर के संडवापुर चट्टी के समीप डीसीएम के पलटने के बाद घायलो के देखने को अस्पताल परिसर में ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
सिकंदरपुर/नवानगर। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के संडवापुर चट्टी के समीप सोमवार सुबह पिकप वाहन स्कूल जा रही छात्राओं को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे पलट गया। इससे उसमें सवार चालक सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से दो की मौत हो गई। पांच को स्थिति गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग स्थानों से लकड़ी मजदूर बनारस काम करने के लिए पिकप पर बैठकर जा रहे थे। वह अभी संडवापुर पहुंचा था, तभी स्कूली छात्राएं सामने आ गईं। उन्हें बचाने के चक्कर में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वह पलट गया। हादसे में पिकप सवार खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर गांव निवासी शिवशंकर प्रजापती 45 वर्ष, अमरेंद्र 50 वर्ष, चन्दन 25 वर्ष, सचिन शर्मा 16 वर्ष पुत्र विनोद शर्मा, विद्याभूषण 45 वर्ष निवासी ससना तथा पकड़ी थाना क्षेत्र के उसरेला गांव निवासी राजेश 40 वर्ष, दादर गांव निवासी विश्वकर्मा शर्मा 45 वर्ष, चरवा बरवा गांव निवासी गुलाब चंद शर्मा 58 वर्ष तथा गाजीपुर जनपद के मातमपुर धोबहा निवासी चिंता देवी 40 वर्ष पत्नी चंद्रमा, प्रिया 6 वर्ष पुत्री चंद्रमा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने शिवशंकर प्रजापती को मृत घोषित कर दिया। अमरेंद्र, विद्याभूषण, चन्दन, राजेश, गुलाबचंद शर्मा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। अमरेंद्र को बलिया से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार वाले उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे तो रास्ते में गाजीपुर जिले में उसकी भी मौत हो गई।
ट्रक की चपेट में आने से बालिका घायल : नवानगर। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नवानगर ब्लाक के समीप सोमवार की सुबह भाई को स्कूल छोड़कर वापस आ रही निशा उम्र सात वर्ष पुत्री मनोज ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई। आसपास मौजूद लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकन्दरपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें