फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पीआरडी जवान समेत दो की मौत, छात्रा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में पीआरडी जवान सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में छात्रा घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई का जांच में लगी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गड़वार सुखपुरा मार्ग पर भोजपुर पुलिया के समीप सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से पीआरडी जवान की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा कर घर भेज दिया गया। मृतक का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बुधवार की सुबह 9.30 बजे गड़वार सुखपुरा मार्ग पर गड़वार की तरफ से सीमेंट लदा एक ट्रक सुखपुरा की तरफ से आ रहा था जबकि गड़वार की ओर से ही पीआरडी का जवान धर्मपाल राजभर निवासी महमूदपुर गड़वार भी साइकिल से एसबीआई ब्रांच सुखपुरा पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। गड़वार से आ रहे ट्रक ने पहले स्कूली छात्रा सविता को टक्कर मारी जिससे वह घायल हो गई। उसके बाद अनियंत्रित होकर साइकिल सवार पीआरडी जवान धर्मपाल को धक्का मारते हुए सड़क किनारे खड़ी हो गई। ट्रक चालक भागने की फिराक में था कि ग्रामीणों ने चारों तरफ से घेर कर उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा दुर्गेश्वर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। ट्रक ड्राइवर उपेंद्र यादव निवासी जापलिनगंज को भी गिरफ्तार कर लिया। धर्मपाल राजभर के पुत्र सितेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

उधर, पचखोरा निवासी शिवपरसन शर्मा 55 अपने डेरा से शौच करने के लिए जा रहे थे की गांव के ही दीपू राम पुत्र नवल किशोर निवासी पचखोरा ने मोटरसाइकिल से जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गिर कर चोटिल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए घरवाले लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र सुरेंद्र शर्मा की तहरीर पर सुखपुरा पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भिजवा दिया।
स्कार्पियो की टक्कर से टेंपो पलटा, चालक घायल
नगरा-रसड़ा मार्ग पर टांडी के पास बुधवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार स्कार्पियों ने सवारी लेकर जा रहे टेंपो को पीछे से धक्का मार दिया जिससे टेंपो सडक के किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे चालक भंडारी निवासी नरेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गया। रसड़ा से नगरा आ रहे अन्य वाहन चालकों ने उन्हे नगरा पीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने तत्काल सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नरेश नगरा-रसड़ा मार्ग पर टेंपो चलाता है। बुधवार को रसड़ा से सवारी लेकर नगरा आ रहा था। अभी टांडी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही स्कार्पियो ने टेंपो में धक्का मार दिया जिससे टेंपो सडक के किनारे गड्ढे में पलट गया। टेंपो में सवार तीन सवारियों को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें