फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली मारने के विवाद में सीआरपीएफ जवान सहित दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभांव थानाक्षेत्र के चंदायर कला गांव के पुलिया के पास मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें सीआरपीएफ जवान समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर स्थिति के चलते दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंदायर कला गांव निवासी गट्टा राजभर के पुत्रों ने मछली मारने के लिए पुलिया पर जाल लगाया था। किसी ने जाल को हटा दिया। जाल को हटाने को लेकर चंदायर कला गांव के सीआरपीएफ जवान रामकृपाल यादव (24) पर विपक्षी ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसकी जानकारी होते ही रामकृपाल के बड़े भाई अवधेश यादव (35) भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी जिसमें दोनों भाई रामकृपाल और अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें