जनपद में पिछले कई दिनों से संक्रमितों की संख्या में काफी गिरावट आई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में पहले की अपेक्षा नमूने जांच की संख्या अधिक है लेकिन पहले की तरह संक्रमितों की संख्या काफी कम है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मात्र आठ नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि मौत की संख्या 212 पर रुकी है। जिले में एक्टिव केस मात्र 117 हैं। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है।
कोविड अस्पतालों पर एक नजर..
- जिले में कोविड अस्पताल- दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55
- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 25
- आक्सीजन बेड - 295
- ऑक्सीजन कंसट्रेटर - 135