फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही गांव के दौ सौ वोटरों का नाम मतदाता सूची से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य भी चल रहा है। इसमें भी नाम कटवाने और जोड़ने का खेल जोरों पर चल रहा है। विकास खंड सोहांव के गंगहरा गांव में दो सौ से अधिक मतदाताओं का नाम गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। मतदाता सूची से गायब हुए पीड़ित नाम सूची में दर्ज कराने के लिए विभाग का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

गंगहरा (छप्पन का डेरा) गांव निवासी जिन मतदाताओं का मतदाता सूची से नाम गायब हुआ है, वह इसे विपक्ष की साजिश बता रहे हैं तथा अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए विभाग का चक्कर लगाना शुरू कर दिया है। पीड़ितों ने बताया कि 3 जनवरी जो मतदाता सूची प्रकाशित हुई, उसमें 1955 मतदाता सूची में थे। अब 2 फरवरी के प्रकाशन में 1718 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं 237 लोगों का नाम गायब होने से मतदाताओं में आक्रोश है। सूची में नाम कटे लोगों सचिता पुत्र रामनाथ, अमित पाल पुत्र अनिरुद्ध पाल, भैरव पाल पुत्र गोपाल पाल, हीरा पुत्र जनार्दन, रमिता पत्नी सियानाथ, राम इकबाल पुत्र देवनाथ, नागवंतीपत्नी सुरेंद्र, सामू पुत्र विश्वनाथ, मनोज पुत्र काशी, जितेंद्र पुत्र रामजी आदि ने बताया कि उन्हें मताधिकार से वंचित करने के लिए साजिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें