फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के निधन के दो घंटे बाद भाजपा नेता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनसंघ से सफर शुरू कर भाजपा के जिलाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाल चुके शेषमणि राय (66) का मां के शोक में निधन हो गया। नरहीं गांव में मंगलवार की सुबह बसंती देवी (95) का निधन हो गया। इसके ठीक दो घंटे बाद शोक में शेषमणि राय का निधन हो गया। आंगन से जब मां-बेटे की अर्थी उठी तो गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

शेषमणि 1998 में पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार में जिलाध्यक्ष के रूप में सेवा देते हुए जिला इकाई के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया था। विगत 20 वर्षों से वे पार्टी की सक्रिय राजनीति में लगे थे। इसबीच मंगलवार की सुबह उनकी 95 वर्षीय माता बसंती देवी का निधन हो गया। इसको लेकर शेषमणि राय शोक में थे। मां के निधन के दो घंटे बाद शेषमणि का भी निधन हो गया।
शोक में सिविल वार के अधिवक्ता जहां न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं दो मिनट का शोक जताया। जबकि गंगा तट पर भाजपा के पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक सुधीर राय, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे , प्रदीप सिंह, अंजनी कुमार राय, बीडीसी व अटल सेना के जिला उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह छोटू, कृष्णानंद राय, अनिल राय, संतोष सिंह, प्रेमनाथ सिंह, उमेशचंद्र राय, सिविल बार अध्यक्ष अवधेश राय, लोजपा नेता गुप्तेश्वर राय, गोपाल राय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें