बैरिया। उच्च न्यायालय के आदेश पर नवरात्र में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए बैरिया थाने में मंगलवार को शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने कहा कि नवरात्र पूजा से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक डीजे नहीं बजेगा। क्षेत्र के किसी भी कमेटी ने डीजे बजवाया तो उसका डीजे जब्त कर लिया जाएगा और पूजन कमेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। वही ध्वनि विस्तारक यंत्र उपजिलाधिकारी से अनुमति लेने के बाद ही बजाई जायेगी। एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र के सभी पूजा स्थलों की जानकारी ली। बैठक में एसआई वीरेंद्र प्रताप दूबे, लाल बहादुर यादव, शिवजी गुप्ता, अभय सिंह, रोशन वर्मा, शुभम सिंह, सुनिल सिंह, बिट्टू यादव, पंकज कुमार, छोटू सिंह, अमित सोनी, रौशन वर्मा, प्रीतम सिंह आदि रहे।