फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो गुटों में हुई मारपीट, चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग में सूरज राजभर 18 वर्ष घायल हो गया। वहीं, मारपीट में अशोक राजभर 18 वर्ष व लखन कुमार 19 वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तीन घायलों को पीएचसी चिलकहर पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए लिए अशोक राजभर को वाराणसी रेफर किया। वहीं, मौके पर एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जानकारी कर आरोपियों की खोजबीन में जुट गई
सिंहाचवर खुर्द निवासी सूरज राजभर के गुट के लड़कों की दूसरे गुट के लड़कों से चिलकहर चट्टी पर किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दिया। उसके बाद पेट्रोल पंप पर पहुंचने के बाद दोनों गुट भिड़ गए। इसी बीच फायरिंग हुई। सूरज राजभर को बाएं हाथ में गोली लगी। मारपीट में लखन और अशोक भी घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने गोली मारकर भाग रहे एक लड़के को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को लड़के को सौंप दिया। पकड़ा गया युवक नरहीं थाना क्षेत्र के बघौना निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिलों को कब्जे में लिया है।
थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। इस बाबत सीओ सदर उस्मान ने बताया कि दो लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों का इलाज करवाया जा रहा है, उनकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें