प्रीति इटाढ़ी थाने के सांथ गांव निवासी भागीरथी सिंह की बेटी है। यह भी बताया कि उसके साथ गंगा में छलांग लगाने वाली लड़की कोई और नहीं, बल्कि उसके चचेरे भाई पिंटू कुमार की बेटी संजना कुमारी थी। काफी कुरेदने के बाद भी प्रीति ने यह नहीं बताया कि उन दोनों ने ऐसा आत्मघाती क्यों उठाया? जब उसे यह पता चला कि संजना की मौत हो चुकी है, तो उसने भी खुद के जिंदा रहने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि काश! मैं भी मर गई होती।
फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा पानी टंकी मोड़ के पास सोमवार की सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक युवक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी चचेरी बहन की शादी के लिए मिठाई लाने जा रहा था।