फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर/बांसडीह रोड। विभिन्न रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती बयासी निवासी सूर्यभान खरवार (20) पुत्र कृपाशंकर खरवार अपने मित्र रजनीश राम को पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा दिलाने प्रयागराज सोमवार की रात ट्रेन से जा रहे थे।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक से संबंधित एंट्रेंस टेस्ट मंगलवार को होना था। अधिक गर्मी और भीड़ के कारण सूर्यभान गेट पर ही खड़े थे। जंघई स्टेशन के आसपास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक उनके पिता गांव के कुछ लोगों के साथ एंबुलेंस से जंघई के लिए रवाना हो चुके थे। सूर्यभान अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। वह एक मिस्त्री के रूप में एल्यूमीनियम की किवाड़ी- फाटक इत्यादि बनाने का कार्य करते थे। पूरे परिवार का सहारा सूर्यभान ही थे। वहीं, वाराणसी-छपरा रेलखंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया कि मंगलवार की सुबह बलिया से छपरा के तरफ एक खाली कोच जा रहा था। इसी दौरान एक अधेड़ ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर निवासी जितेंद्र शर्मा (45) के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक जितेंद्र शर्मा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें