फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: शादी के दो दिन पहले किशोरी, मां-बेटी प्रेमी के साथ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गईं। एक किशोरी की मंगलवार को शादी थी, जबकि दूसरी किशोरी के साथ उसकी मां भी लापता है। दोनों के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर दी कि बेटी की शादी 24 फरवरी को है। पड़ोस का एक युवक शादी का झांसा देकर 22 फरवरी की रात को लेकर फरार हो गया। युवक के कहने पर बेटी शादी के लिए घर में रखे 85 हजार नगदी व आभूषण लेकर चली गई है। युवक का हमारे घर आना जाना था, उसके कारण समाज में पूरी प्रतिष्ठा भी धूमिल हो गई है।
वहीं, थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में एक युवक पड़ोस की 16 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। युवक 22 फरवरी की शाम को प्रेमिका के साथ उसकी मां को लेकर फरार हो गया। मजदूरी कर लौटे पिता ने घर पर मां बेटी को गायब देख काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का सुराग नहीं सका। मोबाइल भी बंद आ रहा था, उसी दौरान पडोस का युवक जो अक्सर घर आता जाता था, वह भी गायब है। गांव के कुछ लोगों ने लड़की के साथ उसे देखा था। पिता ने युवक पर बेटी व पत्नी को बहाला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों को शिकायत करने पर वह पिटाई की धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर दोनों मामले में दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें