दुबहर। थाना क्षेत्र के ग्राम ओझवलिया के महुआ टोला में बुधवार की रात दो गाय कुएं में गिर गईं। बृहस्पतिवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन टीम को घटना की जानकारी दी। अग्निशमन टीम ने अथक प्रयास से गायों को बाहर निकाला। एक की मौत हो गई थी।
ग्रामीणों की माने तो रात के समय में घास चरते हुए गाएं कुएं के पास पहुंच गईं। अंधेरा होने के चलते कुएं में गिर गईं। ग्रामीण सुबह कुएं की ओर गए तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस और अग्निशमन टीम के संयुक्त प्रयास से गाय को क्रेन के माध्यम से कुएं से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनाें गाय बसरिकापुर निवासी गुड्डू यादव की है। वह अपने जानवरों को लेकर दियारा में घास चराने गया था।
शाम को घर लौटते समय दोनों गाय रास्ते भटक गई और रात में ही ओझवलिया के महुआ टोला स्थित कुआं में गिर गई थी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दुबहर थाना से उपनिरीक्षक मोतीलाल व अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा फायर विभाग से राम अवतार यादव, राहुल यादव, विजय चौहान, सूर्य प्रताप चौहान, दीपक पासवान को ग्रामीणों ने सराहना की।